बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों को मिली बड़ी सफलता...
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिडिया गांव के पास सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान पास एक जंगल में हुई यह मुठभेड़ हुआ।
इलाके में तलाशी अभियान जारी
उन्होंने आगे कहा कि घटनास्थल से सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दौरान सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में और अधिक जानकारी नहीं मिली है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए हैं।- सीएम विष्णु देव साय
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा बलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में 29 नक्सलियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
बीजापुर में पहले 13 नक्सली हुए थे ढेर
मालूम हो कि इससे पहले बीजापुर जिले के कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने 13 नक्सलियों को मार गिराया था। यही नहीं लगभग इतनी ही संख्या में नक्सली बुरी तरह से घायल भी हुए थे। गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा में दो अप्रैल को हुए मुठभेड़ में 13 में से 11 नक्सली की पहचान हुई थी।
इसमें पीएलजीएस कंपनी दो के सुखराम हेमला, हूंगा परसी, लक्खू कोरसा, डिवीसीएम सीतक्का (जितरू , डीवीसी की पत्नी), दुला कुहराम, सोनू अवलम, सुदरू हेमला, चैतु पोटाम, लच्छू कड़ती, लक्ष्मी ताती व कमली कुंजाम के रूप में हुई थी।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर