सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के टीजर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
बीते साल टाइगर 3 फिल्म के बाद से सलमान खान बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी अगली फिल्म सिकंदर का एलान इस साल के बीच में किया गया है। जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आर मुर्गदास हैं।
साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार रश्मिका मंदाना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर भाईजान के साथ रोमांस लड़ाती हुईं नजर आएंगी। इस बीच सिकंदर के टीजर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जिसे जानकर सलमान के फैंस के चेहरे खिल जाएंगे। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
जिस दिन से सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट हुई है। तब से लेकर अब तक इस मूवी को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आए दिन सिकंदर को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है, जिसकी वजह से सलमान का नाम लगातार सुर्खियां बटोरता है। अब सिकंदर के टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला सलमान खान के 59वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर 2024 को सिकंदर की पहली झलक टीजर के रूप में पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ सकता है। जिसका ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि, इस मामले की अभी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। गौर किया सिकंदर की रिलीज डेट की तरफ तो फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही निर्माता ने ये स्पष्ट कर दिया था कि अगले साल ईद के मौके पर ये एक्शन थ्रिलर बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
सिकंदर की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हैदराबाद में इस मूवी का फर्स्ट हाफ का शेड्यूल लगभग खत्म हो चुका है। शूटिंग सेट से सलमान खान की कई अन्य तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं। अभी फिल्म का क्लाईमैक्स शूट होना बाकी है।
फिल्म की रिलीज में बहुत कम समय बाकी रह गया है। मेकर्स बड़े पैमाने पर इस मूवी को पेश करने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि सिकंदर में सलमान खान का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जैसा फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसको लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही