शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में TRE-3.0 शिक्षकों को 31 जुलाई तक ज्वाइन करने का मौका
Bihar Sarkari Teacher Vacancy : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3.0) के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों की ज्वाइनिंग डेडलाइन आगे बढ़ गई है। नीतीश कुमार सरकार ने नवनियुक्त हेडमास्टर व टीचर और स्थानांतरित टीचर को 31 जुलाई तक ज्वाइन करने का मौका दिया है। यह फैसला समीक्षा बैठक के बाद लिया। सरकार का फोकस बच्चों के एडमिशन के साथ टीचरों की तैनाती का है।
हर स्कूल में 31 जुलाई के बाद बच्चों के हिसाब से टीचरों की तैनाती हो
सभी जिला शिक्षा अफसर (DEOs) से कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर स्कूल में 31 जुलाई के बाद बच्चों के हिसाब से टीचरों की तैनाती हो जाए ताकि पढ़ाई-लिखाई आराम से चल सके। यह भी ख्याल रखने को कहा गया है कि इस ट्रांसफर-पोस्टिंग से स्कूलों की मौजूदा शेड्यूल को किसी भी तरह प्रभावित न करे। जहां ज्यादा टीचर की जरूरत न हो, वहां अतिरिक्त तैनाती न करें।
डेपुटेशन को अगली बार से ई-शिक्षाकोष पोर्टल से किया जाए
बैठक में यह भी फैसला हुआ कि इस तरह के डेपुटेशन को अगली बार से ई-शिक्षाकोष पोर्टल से किया जाए। 1 अगस्त से टीचरों की तैनाती पोर्टल से होगी। एक बार डेपुटेशन हो गया तो उसका एसएमएस टीचर के फोन पर चला जाएगा, जिससे उन्हें सूचना समय पर मिल जाए।
सरकारी शिक्षक की संख्या लगभग 6.6 लाख
राज्य में कुल सरकारी शिक्षक की संख्या लगभग 6.6 लाख है। मार्च 2025 तक TRE‑3 प्रक्रिया के अंतर्गत सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में 3 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की, जिससे कुल शिक्षक संख्या लगभग 6.6 लाख हो गई है। साथ ही BPSC TRE 4.0 में 1.1 लाख से अधिक शिक्षक जून 2025 तक भर्ती किए जाने हैं और लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक शिक्षक की कुल संख्या लगभग 7 लाख हो जाए।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक