भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
झारखंड विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सभी देशवासी संकल्पित हो कि 2040 तक देश विकसित भारत होगा। आज सिंदरी का सपना साकार हुआ है। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड को बहुत सौगात दी है। यह विश्वास दिलाता हूं कि इन बार झारखंड की सभी 14 सीटें देने का काम करूंगा।इतना ही निवेदन है कि जो पीएम की गारंटी है सबका साथ सबका विश्वास के कारण ही देश की जनता ने उनके प्रति उन्होंने समर्पण दिखाया है। एनडीए गठबंधन के पीएम की यह गारंटी है कि इस देश को गरीबी से निकलकर विकास करना है, लेकिन झारखंड की सरकार जमीन, बालू, कोयला लूट है। जितनी जमीन हेमंत सोरेन और उनके परिवार के पास है उतनी जमीन यहां के राजाओं के पास नही है।हेमंत ने आदिवासियों की जमीन लूटी है। हेमंत के कार्यकाल में सबसे अधिक आदिवासी और आदिम महिलाएं हैं। हेमंत के विधान सभा मे ही दर्ज़नो लोग मर गए, लेकिन किसी को देखने गए। जबकि वो अपने आप को आदिवासियों का मसीह कहते हैं। आज जेल में हैं।उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में जब ईडी ने छापा मारा तो 36 लाख रुपये नगद मिला। इस राज्य के अंदर 4 वर्षों के नाम पर गड़बड़ियां हुई। उनके मित्र के घरों से ईडी ने छापा मारा तो वहां से एडमिट कार्ड बरामद हुआ। वर्तमान मुख्यमंत्री अबुआ आवास की बात करते हैं लेकिन आवास के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये लिया जा रहा है। चंपई सोरेन भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना