झारखंड में 20 सितंबर से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
रांची । झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 20 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की जानकारी दी। भाजपा नेता मरांडी ने यात्रा का उद्देश्य बताकर कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य वर्तमान हेमंत सरकार से पिछले पांच वर्षों का हिसाब लेना है। उन्होंने यात्रा को बेटी, रोटी, माटी की रक्षा, युवाओं के भविष्य और झारखंड में परिवर्तन लाने के संकल्प के रूप में प्रस्तुत किया। मरांडी ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और छह सांगठनिक प्रमंडलों में आयोजित होगी। 20 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कुल 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान 80 स्वागत कार्यक्रम और 65 सार्वजनिक रैलियां होगी।
हेमंत सरकार पर निशाना साधकर मरांडी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को गंभीर चोट पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार, लूट और खसोट के लिए बदनाम किया है। झारखंड की पहचान अब न केवल खान और खनिज संसाधनों की लूट से, बल्कि केंद्र की नल जल योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने के लिए हो गई है।
मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बनी है, जिससे राज्य की जनसंख्या संरचना में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से कम हुई है, जबकि मुस्लिम आबादी बढ़ी है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता सोरेन से जवाब मांगने वाली है। यह यात्रा बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक मौके के रूप में देखी जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य की मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाना और आगामी चुनावों के लिए एक मजबूत जनसमर्थन जुटाना है।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम