BMC ने लिया कड़ा एक्शन, कुणाल कामरा के शो के स्टूडियो में चला हथौड़ा
मुंबई के जिस स्टूडियो में कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रिकॉर्ड हुआ था, वहां अब हथौड़ा चल गया है. बीएमसी ने द हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी स्टूडियो में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. कामरा ने शिंदे को गद्दार बताया था. साथ ही कॉमेडियन ने बिना शिंदे का नाम लिए उनके राजनीतिक जीवन का मजाक भी उड़ाया था. कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र की सियासत पर बात की. इस दौरान कॉमेडियन ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा. कामरा ने उस वाकये का जिक्र किया, जब शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना तोड़ी थी. कुणाल कामरा ने कहा कि, शिवसेना पहले बीजेपी से बाहर आ गई. फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई. एनसीपी से एनसीपी बाहर गई. एक वोटर को 9 बटन दे दिए. ऐसे में सब कन्फ्यूज हो गए
कामरा के शो में क्या कहा, जिस पर मचा बवाल
कामरा ने शो के दौरान एक गीत भी गाया. जिसके बोल इस प्रकार हैं- ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों पे चश्मा, हाय, एक झलक दिखलाए, कभी गुवाहाटी में छुप जाए. मेरी नजर से तुम देखो, गद्दार नजर को आएइसी को लेकर अब शिवसेना आक्रामक हो गई है. कामरा के शो के बाद शिंदे की शिवसेना ने स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की.
शिंदे पर कामरा की टिप्पणी को लेकर बवाल
शिंदे पर कामरा की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मचा हुआ है. शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पटेल की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने बीएनएस की अलग-अलग धाराओं (धारा 353 (1) (बी) शरारती बयान और धारा 356 (2) मानहानि) के तहत कॉमेडियन कामरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसके अलावा स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. शिवसेना युवा सेना के नेता राहुल कनाल सहित पार्टी के 19 अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग