खंडहर हो चुके घर से महिला और पुरुष के शव मिले, एक गिरफ्तार
पटना । बिहार की राजधानी पटना के बाहरी इलाके में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी मच गई है। ये दोनों शव एक खंडहर हो चुके घर से मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खंडहर से दो लाशें बरामद की हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में महिला के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात पर एसडीपीओ पंकज मिश्रा ने कहा कि हमें तड़के 3 बजे फोन आया कि कुजवा गांव के एक जर्जर घर में दो शव पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर के फर्श पर शव पड़े थे। शुरुआती जांच से पता चला कि दोनों पिछले कई महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान मृतक महिला के भाई ने स्वीकार किया कि उसने बहन और उस शख्स को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद टूटी हुई बोतल से पीट-पीटकर उसने युवक की हत्या कर दी। उसकी बहन ने घर आने के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और बाद में उसकी भी मौत हो गई। एसडीपीओ ने कहा कि यह अभी साफ नहीं है कि महिला उस खंडहर में फिर वापस कैसे पहुंची। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक