दीनानगर में सीमा पर BSFने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार
पंजाब । गुरदासपुर के दीनानगर इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीओपी ठाकुरपुर से पाकिस्तान की ओर से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करते समय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने गिरफ्तार किया है घुसपैठिए की पहचान मुहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुहम्मद असलम निवासी डढ़वाल डाकघर, कोट नैना, शकरगढ़, जिला नरोवाल, पाकिस्तान के रूप में हुई है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत की सीमा में प्रवेश कर रहा था। दोपहर को उसे पाक बीओपी ठाकुरपुर पर भारत में प्रवेश करते ही ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घुसपैठिए के पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी और पहचान पत्र बरामद हुआ है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को दोरांगला पुलिस को सौंप दिया है। दोरांगला पुलिस ने मुहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने