बसपा ने किया आरक्षण में क्रीमी लेयर का विरोध
आगरा । सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी आरक्षण में क्रीम लेयर का प्रावधान को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर बसपा ने 21 अगस्त को भारत बंद को सफल बनाने को लेकर आगरा में बसपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। धनौली में प्रदर्शनकारियों द्वारा बाजार बंद कराया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने आईलैंड पर चढ़कर उस पर झंडा लगा दिया है। सभी लोग कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर रहे हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष विमल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश से एससी-एसटी वर्ग के लोगों में आक्रोश है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की ओर से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत बंद के समर्थन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बसपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौपेंगे। अलग-अलग जगह से पार्टी के कार्यकर्ता सुबह साढे़ 11 बजे मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए निकले हैं। आरक्षण में क्रीमी लेयर के विरोध में बुधवार सुबह से बसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। धनौली नरीपुरा से सैकड़ों कार्यकर्ता बसपा का झंडा लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे हैं। जुलूस में शामिल लोगों ने रास्ते में खुली दुकानों को बंद कराया। वाहन चालकों से भी धक्का मुक्की की है। वहीं अर्जुन नगर तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस आईलैंड पर चढ़कर झंडा लगा दिया। शहर के अन्य इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट की तरफ जुलूस के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। भारत बंद के आह्वान के बाद पुलिस और एलआईयू अलर्ट है। कलेक्ट्रेट पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग करेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा