पानी की मना करने पर दबंगों ने पीटा एसएसपी से शिकायत
अलीगढ़ ।थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत महिला को दबंगों ने जमकर पीटा जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला का पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल न मुकदमा दर्ज किया। घायल महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और लिखित प्रार्थना पत्र देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पीड़िता सममो बेगम पुत्री फौजी निवासी सद्दाम स्कूल के पास नीवरी ने आरोप लगाते हुए बताया काभी समय से पड़ोसियों के मांगने पर अपनी समर सेविल से मैं पानी देती चली आ रही थी विगत दिनों सब लोग आए और पानी के लिए जबरदस्ती करने लगे जब इसका विरोध किया तो सब लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और सब ने एक राय होकर मेरे साथ मारपीट की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी लोग इकट्ठे हो गए मोहल्ले के लोगों ने मुझे बचाया घटना में मेरे गंभीर चोटें आई हैं । जिसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई न ही घायल का मेडिकल परीक्षण कराया न मुकदमा दर्ज किया है । पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । एसएसपी अलीगढ़ ने पीड़िता को भरोसा दिया है और कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को आदेश दिए हैं।
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक