क्रिकेट खेल रही व्यवसायी की हार्ट अटैक से मौत
अहमदाबाद | शहर के राजपथ क्लब में एक व्यवसायी की हार्ट अटैक से मौत हो गई| यह घटना उस समय हुई जब व्यवसायी क्रिकेट खेल रहे थे| दिल का दौरा पड़ने के बाद साथी खिलाड़ी व्यवसायी को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद एसजी हाईवे स्थित राजपथ क्लब में सोमवार की सुबह 41 वर्षीय अभिषेक शाह नामक एक व्यवसायी अन्य खिलाडियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे| खेलते खेलते अभिषेक शाह अचानक जमीन पर गिर पड़े| शुरुआत में अभिषेक शाह को सीपीआर दिया गया, लेकिन उसके कारगर नहीं होने पर अस्पताल ले जाया गया| लेकिन अभिषेक शाह को बचाया नहीं जा सका| अभिषेक शाह की मौत से स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे राजपथ क्लब में मातम पसर गया| अभिषेक शाह पिछले तीन साल से नियमित रूप से क्लब में खेल आते थे और उनकी सेहत भी काफी अच्छी थी| अभिषेक शाह के अचानक चले जाने से रविवार को होनेवाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं| स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को करीब 4 हजार जितने सदस्यों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया था| साथ ही गोल्डन ज्युबिली सेलिब्रेशन का लोगो भी लॉंच किया जाना था|
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज