शिविर का हुआ शुभारंभ, पहले दिन 82 आवेदन हुए प्राप्त
बिलासपुर । आमजनों की समस्या के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम सीमाक्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले नगर जनसमस्या निवारण शिविर का आज शुभारंभ किया गया। वार्ड क्रमांक 20 के पंचायत भवन में आयोजित किए गए शिविर में बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक अपनी समस्या,मांग और सुझाव लेकर पहुंचे। इस अवसर पर विभिन्न विषयों को लेकर,82 आवेदन नगर पालिक निगम को प्राप्त हुए,जिसके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगर पालिक निगम द्वारा 10 जुलाई से नगर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यें शिविर 10 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक लगभग एक माह तक विभिन्न वार्डों में आयोजित किये जाएंगे। इनमें सडक़ों की साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड एवं सडक़ों की मरम्मत आवास सामाजिक सुरक्षा पेंशन,भवन ,भवन निर्माण अनुमति, नियमितीकरण,संपत्तिकर जैसी मूलभूत सुविधा शामिल हैं जिसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही सिकल सेल जांच की सुविधा भी रहेगी। शिविर में स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शिविर में यथासंभव समस्याओं के तत्काल समाधान का प्रयास किया जायेगा। शिविर में मिले समस्याओं के निदान होने तक समीक्षा भी की जायेगी।
नगर जनसमस्या निवारण शिविर के पहले दिन वार्ड क्रमांक 20 के पंचायत भवन आयोजित शिविर में नागरिकों ने अलग-अलग समस्या और मांग को लेकर 82 आवेदन दिए,जिनमें 49 आवेदन राशन कार्ड,12 सडक़ नाली मरम्मत,16 आवास एवं 5 अन्य प्रकरण से संबंधित है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे