सीबीआई ने जालंधर पासपोर्ट ऑफिस के तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार
पंजाब।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को स्थानीय क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में छापा मार कर तीन अधिकारियों को 20 लाख की राशि समेत गिरफ्तार किया है। इनमें क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह, सहायक पासपोर्ट अधिकारी हरी ओम व संजय श्रीवास्तव शामिल हैं। सीबीआई की टीम ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार की रिश्वत समेत हरी ओम को गिरफ्तार किया, बाद में कार्यालय की सर्च की गई जहां से 20 लाख की नकदी बरामद हुई।पासपोर्ट जारी करने से संबंधित रिश्वत मामले में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) और दो सहायक पासपोर्ट अधिकारियों (एपीओ) सहित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर सीबीआई टीम चंडीगढ़ रवाना हो गई।शिकायतकर्ता ने अपनी पोती और पोते के संबंध में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जब शिकायतकर्ता दो पासपोर्ट की स्थिति की जांच करने के लिए आरोपी एपीओ से मिला, तो आरोपी ने पासपोर्ट जारी करने के लिए कथित तौर पर 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को सूचित किया कि रिश्वत की राशि आरपीओ और एक अन्य एपीओ के निर्देश पर स्वीकार की जाती है और इसे उनके बीच बांटा जाता है।सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी एपीओ हरी ओम को 25,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के आरपीओ अनूप सिंह और एक अन्य एपीओ संजय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी व्यक्तियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली गई तो लगभग 20 लाख रुपये नकद (लगभग) और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान