2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी चंपई सरकार
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंगलवार से कामकाज को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक आरंभ की। इस दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में गति लाएं ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। साथ ही इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में किसानों का 50 हजार रुपए तक का ऋण माफ किया जा रहा है। इसे अब बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाना है। ऐसे में इसके लिए नीतिगत प्रक्रिया को जल्द पूरा करें। ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से आच्छादित करें। समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। जून महीने के अंतिम अथवा जुलाई माह के पहले सप्ताह तक बीज का वितरण हर हाल में कर दिया जाए।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी