आज से तीन दिन तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
हरियाणा।मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार रात से बादल छाने शुरू हो गए थे। शुक्रवार को इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। हालांकि पहले दिन पूरे प्रदेश में इसका असर दिखाई नहीं देगा। मगर, 2 मार्च को पूरे प्रदेश पर इसका असर होगा।दूसरे दिन कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी रहेगी। इसके बाद 3 मार्च को भी कुछ जगहों से हल्की से मध्यम बारिश होगी। बादल छाए रहने के कारण इन तीन दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके बाद धुंध छाएगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।
बारिश के लिहाज से फरवरी माह ठीकठाक गया। इस दौरान प्रदेश में 15.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम रही। प्रदेश में इस माह में 17.3 एमएम सामान्य बारिश होती है।झज्जर में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। दोपहर को बादलवाही छाने की उम्मीद हैं। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया।सोनीपत में सुबह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली चल रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। हवा का प्रवाह थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि हुई है। एक्यूआई 116 दर्ज किया गया।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने