चंडीगढ़ : किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित
किसानों के दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर अलग-अलग जंग लड़ी जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर लड़ाई शुरू होते ही किसान नेता व उनके समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों से कई प्रमुख किसान नेताओं समेत उनके समर्थकों के दर्जनों सोशल मीडिया साइट एक्स के अकाउंट निलंबित हो चुके हैं। यही कारण है कि इस समस्या से निपटने के लिए बैकअप प्लान तैयार किया जा रहा है।
ये अकाउंट निलंबित होते ही किसानों की तरफ से दूसरे अकाउंट को प्रमोट किया जा रहा है और समर्थकों से उसे फॉलो करने की अपील की जा रही है। सभी प्रमुख नेताओं के अकाउंट्स बंद होने के साथ किसानों की तरफ से किसान मजबूर मोर्चा नाम से अकाउंट को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसी से सभी तरह की जानकारी साझी की जा रही है, लेकिन ये भी निलंबित हो गया है। अब भारतीय किसान यूनियन एकता प्रधान के अकाउंट को किसान प्रमोट कर रहे हैं।
पंजाब सरकार की तरफ से घायल किसानों के इलाज के लिए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। अधिकतर किसानों का इन अस्पतालों में इलाज भी चल रहा है। काफी किसान घायल होने के बावजूद मोर्चा पर ही डटे हुए हैं। ऐसे किसान साथियों को मदद पहुंचाने के लिए किसान नेताओं की तरफ से अपील की जा रही है। नेताओं का कहना है कि किसानों को समर्थन देने वाले डॉक्टर व मेडिकल पेशे से जुड़े लोग घायल किसानों के लिए इलाज के लिए शंभू बॉर्डर पर पहुंचें। साथ ही दवाएं व अन्य प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए किट भी पहुंचाने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ झड़प में अब तक करीब 100 किसान घायल हुए हैं।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत