एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव, आदेश जारी
इंदौर: मध्य प्रदेश में रंगपंचमी पर होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अब 21 मार्च को होंगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर 19 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। लोक सांस्कृतिक पर्व रंगपंचमी के अवसर पर भोपाल सहित मालवा-निमाड़ के इंदौर और उज्जैन संभाग में उत्सव का माहौल है। अशोकनगर में विशाल करीला मेला आयोजित किया जाता है।
नया परीक्षा कार्यक्रम जारी
मंडल के संशोधित आदेश के अनुसार 19 मार्च को कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय और 12वीं की एनएसक्यूएफ और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा अब 21 मार्च को होगी। दोनों परीक्षाएं पहले की तरह सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। अन्य परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव