रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी: बाप-बेटे ने लूटे लाखों, तीन लोग हुए शिकार
रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। खुद को रेलवे अधिकारी बताया था।
विभाग के कई अफसरों से की दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, चेतना साहू की रूपेश साहू और उसके पिता चैतराम साहू से मुलाकात हुई, तो दोनों ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। रूपेश ने खुद को रेलवे का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि विभाग के कई अफसरों से उसकी दोस्ती है। उनकी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद चेतना, उनके पति और भाई ने कुल 14 लाख 37 हजार 63 रुपए दिए थे।
दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
रकम लेने के बाद आरोपियों ने किसी की नौकरी नहीं लगवाई। उल्टा तीनों के फर्जी मेडिकल, इंटरव्यू और ट्रेनिंग भी करवा दी। इसके बाद फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर दे दिया। लेटर लेकर पीड़ित रेलवे विभाग में पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने रूपेश और उसके पिता चैतराम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
भारत की ऐतिहासिक छलांग: एडवांस परमाणु रिएक्टर की बड़ी उपलब्धि, पीएम मोदी ने दी बधाई