छत्तीसगढ़ को मिली 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात
रायपुर|छत्तीसगढ़ में जल्द ही 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होने वाली है. इन कॉलेजों के गठन से प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही MBBS की सीटों का भी विस्तार होगा. सीएम साय ने खुद इसकी जानकारी अपने X हैंडल पर शेयर की है. मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गीदम(दंतेवाड़ा) और कुनकुरी(जशपुर) में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा|
छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज
- छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि प्रदेश में जल्द ही 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होने वाली है.
- मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गीदम और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होगी जिससे स्वास्थ्य शिक्षा नई मजबूती मिलेगी और छात्रों को कॉलेजों की खोज में पलायन नहीं करना पड़ेगा.
- इससे छात्रों को सुविधा मिलेगी और राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा.
कितनी होंगी सीटें?
जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें होंगी. इससे छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 250 सीटें बढ़ जाएंगी.
फिलहाल प्रदेश में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं और इनमें 1430 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं.
5 नई मेडिकल कॉलेज के गठन होने के बाद MBBS की सीटें में बढ़ोतरी होगी. सीटों की संख्या 1430 से बढ़कर 1680 हो जाएगी.
वहीं राज्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या भी 10 से बढ़कर 15 हो जाएगी.
बता दें कि प्रदेश में निर्माण हो रहे कॉलेज का काम चालू है. मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का काम शुरू हो चुका है. सीजी पीएससी के जरिए 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जा रही है. कॉलेज में फैक्लटी की नियुक्ती का काम भी चल रहा है.
CM साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी
सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि ये पहल न केवल भविष्य के चिकित्सकों को तैयार करेगी, बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी सुदृढ़ होगी. 5 नए मेडिकल कॉलेजों के अलावा राज्य में 12 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को भी जल्द शुरू किया जाएगा.
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज