झारखंड के इन स्कूलों में बच्चों को मिलेगी ये सुविधा
जामताड़ा। जामताड़ा जिला मुख्यालय शहर में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जेबीसी उच्च विद्यालय तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट राजकीय बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा में अध्यनरत 480 छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन मिलने का विभागीय रास्ता साफ हो गया है। अब इन दोनों विद्यालयों में कक्षा छह, सात तथा आठ में अध्ययनरत 480 छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय में मध्याह्न भोजन दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने उक्त दोनों विद्यालय प्रबंधन के बैंक खाते में मध्याह्न भोजन संचालन से संबंधित राशि को हस्तगत कर दी है। राशि प्राप्त होते ही विद्यालय प्रबंधन में स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की अंतिम तैयारी पूरी कर रहा है।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के बाद पिछले साल से ही छात्र-छात्राएं मध्याह्न भोजन मिलने का इंतजार कर रहे थे। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण पिछले डेढ़ साल से छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन से वंचित रहना पड़ रहा था। अब विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने पर दो दिनों के अंदर उक्त दोनों विद्यालयों में बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या बताया
जिला शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर कृष्ण गोपाल झा ने बताया स्कूल प्रबंधन को मध्याह्न भोजन संचालन से संबंधित राशि उपलब्ध करा दी गई है तथा निर्देश दिया गया है कि जितनी जल्द हो विद्यालय स्तर पर बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि तीसरा विद्यालय भी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय जामताड़ा संचालित है, विद्यालय आवासीय रहने के कारण उक्त विद्यालय में नामांकित छात्राओं को पहले से ही मध्याह्न भोजन के साथ आवसान की सुविधा उपलब्ध है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप