चिराग पासवान ने इस व्यक्ति को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय, कहा......
एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान ने रविवार 9 जून को केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है. शपथ लेने के बाद चिराग पासवान खुश और थोड़े भावुक नजर आए. उन्होंने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया.
चिराग पासवान ने कहा कि यह बड़ा पल होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. प्रधानमंत्री जी ने मुझ पर विश्वास करके इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर डाली है. मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ इस जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करूंगा. उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मौके का श्रेय देते हुए कहा कि पारिवारिक और राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरने के बाद आज की स्थिति में आना उनके लिए खास है. उन्होंने बताया कि आज से ढाई-तीन साल पहले मैं नहीं कह सकता था कि मैं चुनाव लड़ पाऊंगा या नहीं. ऐसे में पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है जिन्होंने एक सिंगल सांसद वाली पार्टी पर भरोसा जताया और पांच सीटें दीं. मैंने भी उनके विश्वास पर खरा उतरते हुए पांचों सीटें जीतीं. अब जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे भी अच्छे से निभाऊंगा.
चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को इस बार के लोकसभा चुनाव में पांच सीटें मिली थीं. 2014 और 2019 के चुनावों में चिराग ने खुद जमुई से चुनाव लड़ा और जीते थे. इस बार उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. जमुई से उन्होंने अपने बहनोई अरुण भारती को उतारा था, जो भी जीत गए. अन्य तीन सीटों पर भी उनकी पार्टी को जीत मिली. अब चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने का मौका मिला है. उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री के विश्वास पर खरा उतरेंगे और पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे. इस नई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेते हैं.
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी