उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सख्त CM योगी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री आज शाम 7 बजे एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य के 75 जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, और मंडलायुक्त समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक का उद्देश्य आगामी दीपावली, छठ और उपचुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलेवार कानून व्यवस्था की समीक्षा करना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार और अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार भी शामिल होंगे। इसके साथ ही, महाकुंभ के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि वे हर रोज कानून व्यवस्था की समीक्षा करें और शासन को इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बहराइच, कुशीनगर, और देवरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो गई है। मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान हुड़दंग और लापरवाही बर्दाश्त न करने की हिदायत दी है। उन्होंने पुलिस को सोशल मीडिया पर 24x7 निगरानी रखने और जिले के धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछली घटनाओं से सबक लेकर पुलिस और प्रशासन को एक ठोस कार्ययोजना बनानी होगी। इसके साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि प्रदेश में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे और लोग त्योहारों को शांति से मना सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कानून व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं, लेकिन आगामी त्योहारों और उपचुनाव को देखते हुए आज की बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा