हरियाणा में ठंड का कहर, हिसार में तापमान गिरकर 8 डिग्री पर पहुंचा
हिसार। प्रदेश में तेजी से रात ठंडी होने के साथ ही हवा भी फिर से खराब होने लगी है। हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब होने के साथ ही सात शहर ज्यादा खराब श्रेणी में पहुंच गए जबकि 14 शहरों की हवा का स्तर खराब श्रेणी में है। दूसरी तरफ रातें ठंडी होने लगी है। हिसार का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। साथ ही मौसम विज्ञानियों ने शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के साथ बदलवाई होने की संभावना व्यक्त की है।
प्रदेश में दो दिन मौसम साफ होने के बाद शुक्रवार को काफी शहरों में स्मॉग छाया रहा। इसके चलते सात शहरों की हवा का एक्यूआई 300 को पार कर गया। इसके अलावा 14 शहर ऐसे रहे जिनका एक्यूआई 200 और 300 के बीच रहा। आने वाले दिनों में यह स्मॉग ज्यादा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
दो दिन तक छा सकता है स्मॉग
मौसम में परिवर्तन के साथ ही आने वाले दो दिन तक स्माग छाने की संभावना व्यक्त की गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 23 व 24 नवंबर को हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से आंशिक बादलवाई की संभावना है।
तापमान में हल्की गिरावट की संभावना
वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 25 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ