कांग्रेस ने अपने शासन में संविधान में किया 80 बार संशोधन...
छत्रपति संभाजीनगर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि दोबारा सत्ता में आने पर भाजपा संविधान में संशोधन करेगी। हालांकि कांग्रेस अपने शासन में 80 बार संवैधानिक संशोधन ला चुकी है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता अब भी गरीब बनी हुई है। महाराष्ट्र के बीड लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे के समर्थन में माजलगांव शहर में आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि हमारा विपक्ष जनता को समझाने में विफल रहा है और इस कारण अब भ्रमित कर रहा है।
संविधान बदला नहीं जा सकता
वे कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला कहता है कि संविधान बदला नहीं जा सकता है और इसमें केवल संशोधन किया जा सकता है। यही कारण है कि कांग्रेस अब तक संविधान में 80 बार संशोधन कर चुकी है।
कांग्रेस ने 60 सालों में कुछ नहीं किया
उन्होंने कहा कि हमने 10 साल काम किया लेकिन कांग्रेस ने 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कुछ नहीं किया। हम नहीं रुकेंगे और अंतिम गरीब व्यक्ति को लाभ पहुंचाने तक अपना काम जारी रखेंगे। वाहनों पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सीएनजी से चलने वाले दोपहिया वाहनों का निर्माण पहले ही कई कंपनियों द्वारा किया जा चुका है। ऐसे में चीनी मिलों को इन वाहनों के लिए ईंधन बेचने के लिए एथनोल पंप लगाने का लाइसेंस दिया जाएगा। इसका लाभ किसानों को भी होगा।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज