बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस ने जताई चिंता
नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर कांग्रेस ने चिंता जताई है। कांग्रेस ने कहा कि हम बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने आ रहे असुरक्षा के माहौल पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। इस्कॉन संत की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है। कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार बांग्लादेश सरकार पर आवश्यक कदम उठाने और अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करने के लिए दबाव डालेगी।
केंद्र सरकार उठाए सख्त कदम, सुरक्षा करने के लिए डाले दबाव
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। शेख हसीना के सत्ता से चले जाने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को कुचला जा रहा है। बड़े पैमाने पर लूटपाट और बर्बरता की जा रही है। हिंदुओं के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में इस्कॉन के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से हिंदू समुदाय में आक्रोश है। चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से हम चिंतित हैं। बांग्लादेश की सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा तय करें। चिन्मय पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप है।
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
थाने में दो बहनों का हंगामा, पुलिसकर्मी पर किया हमला
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
गुरु का मार्गदर्शन, शिष्य का कीर्तिमान: अजीत सिंह ने लगातार तीसरी बार हासिल किया MDRT का गौरव!