कांग्रेस नेता अरुण यादव की किसानों से अपील
भोपाल । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने किसानों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि- 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में 2 प्रस्ताव पारित कराकर सरकार को भेजने का काम करें। अन्नदाताओं को उनकी उपज का सही दाम मिले, सोयाबीन 6 हज़ार, धान 3100 एवं मक्का की 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी हो। प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी क्षेत्र की तरह 2 लाख 50 हज़ार रुपये बिना भेदभाव किये ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भी दिए जाए।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- समस्त प्रदेश के सम्माननीय किसान एवं मजदूर भाइयों को मेरा नमस्कार। प्रदेश के किसान विभिन्न मंचों से अपनी फसलों के उचित दाम के लिए आवाज उठा रहे हैं एवं कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के अधिकार के लिए किसान न्याय यात्रा निकाली है।आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती पर होने जा रही प्रदेश की ग्राम सभाओं में यह प्रस्ताव पारित कराएं कि किसानों को उनका हक मिल सके, किसानों को सोयाबीन का मूल्य 6000 रूपये प्रति क्विंटल, धान का मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल एवं मक्का का मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाए।
ग्रामीण अंचल की जनता के साथ भी देश की सरकार अन्याय कर रही है जहाँ शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दो लाख पचास हजार रुपये दी जाती है वहीं ग्रामीण अंचल में यह राशि मात्र एक लाख बीस हजार रुपये ही दी जाती है यह ग्रामीणों के साथ भेदभाव है, ग्रामीणों को भी शहर के बराबर 2 लाख 50 हज़ार की राशि दी जाए। उक्त दोनों प्रस्ताव को ग्रामीणजन ग्राम सभा में भारी संख्या में उपस्थित होकर पारित कराएं ताकि जन जन के हक की आवाज देश और प्रदेश की राजधानी तक पहुंच सके।
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
बंगाल में SIR पर सियासत तेज, CM Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर हमला
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया