रामनवमी पर हुई धक्कामुक्की पर कांग्रेस विधायक Amba Prasad की ललकार....
रांची। झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने रामनवमी के दिन अपने साथ हुई घटना को लेकर भाजपा और आजसू को निशाने पर लिया है। गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह गुंडों से डरने वाली नहीं हैं।
अंबा प्रसाद ने कहा कि भगवान राम किसी दल विशेष के नहीं हैं। एक महिला विधायक के साथ जिसने गलत व्यवहार किया, वे भगवान राम के भक्त नहीं हो सकते हैं।
क्या बोलीं अंबा प्रसाद?
आजसू पर प्रहार करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि आजसू के लोगों का चरित्र जगजाहिर हो चुका है। रामनवमी के दिन बड़काकाना में भक्तों की बजाय राजनीतिक मंच सजाया गया था। उसपर भाजपा और आजसू पार्टी के लोगों का कब्जा था।
अंबा ने कहा कि उन्हें दूसरे कार्यक्रम में जाना था, इसलिए वह अपनी बातें रखना चाहती थी। जैसे ही उन्हें माइक दिया गया, माइक देने वाले व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी गई। उनके अंगरक्षक को भी बुरी तरह पीटा गया।
मैं गुंडों से कतई डरने वाली नहीं: अंबा
अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि ये लोग राम भगवान का नाम लेकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते है। भगवान राम ने तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के तौर पर खुद को साबित किया था। मंच पर मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अंबा प्रसाद ने ललकारते हुए कि मैं गुंडों से कतई डरने वाली नहीं हूं।
अकेले निपटने में सक्षम: अंबा
अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं ऐसे तत्वों को जवाब देने में अकेली सक्षम हूं। कोई अगर यह सोचता है कि लड़की होने के कारण मैं डर जाऊंगी तो ऐसे लोग गलतफहमी में हैं। उन्होंने कहा कि वे दल विशेष से जुड़े कुछ आपराधिक चरित्र के लोगों के निशाने पर हैं। मेरे साथ बदसलूकी और मेरे अंगरक्षक का हथियार लूटने की कोशिश की गई।
अंबा ने कहा कि प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। जब विधायक के साथ कुछ मनचले और गुंडा तत्व ऐसी हरकत कर सकते हैं तो आमलोगों के साथ इनका व्यवहार कैसा होगा? वह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगी और मुंहतोड़ जवाब देंगी।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा