नाना पटोले के इस्तीफे की खबरों पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, कहा.....
महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस खबर का खंडन किया है।
बता दें कि नान पटोले को पार्टी ने साल 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले पटोले अपने नेतृत्व को लेकर मुखर रहे हैं। विशेषकर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नाना पटोले के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है।
विधानसभा चुनाव 2024 में एमवीए को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एमवीए गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। लेकिन, इस चुनाव में केवल 19 सीटों पर ही कांग्रेस को जीत मिली है।
वहीं, महा विकास अघाड़ी गठबंधन में तीन दल हैं। तीनों दलों को मिलाकर 53 सीटें आई हैं। जिसमें कांग्रेस को 19, शिवसेना (UBT) को 20 और एनसीपी शरद पवार को 12 सीटें मिली हैं।
बीजेपी का महाराष्ट्र में सबसे शानदार प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि बीजेपी की व्यापक जीत ने राज्य में राजनीति को एकदम बदल दिया है। बीजेपी ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी समर्थित महायुति ने इस चुनाव में कुल 232 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें अकेले बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में बीजेपी का ये अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की