आतंकी हमले पर केंद्र की कार्रवाई को कांग्रेस का समर्थन: प्रियंका गांधी
वायनाड, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड में कहा कि कांग्रेस पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में केंद्र सरकार की किसी भी कार्रवाई का पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने पहले ही इस रुख की पुष्टि करते हुए एक प्रस्ताव पारित कर दिया है।
वायनाड की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बोलते हुए, एआईसीसी महासचिव ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार हमले के मद्देनजर तेजी से कार्रवाई करेगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस पार्टी... सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई और हमने एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में हमने कहा है कि सरकार जो भी कार्रवाई करने का फैसला करती है, हम उसके साथ पूरी तरह से खड़े हैं। और हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही कार्रवाई करेंगे।
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा
हैदराबादी बिरयानी ने Heinrich Klaasen को किया बेहाल, पसीने छूटे
करनाल जेल में हवालाती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
गूगल मैप के भरोसे पड़ा महंगा, गली में घुसा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
कुरुक्षेत्र के मीरी-पीरी विवाद पर हलचल तेज, Harjinder Singh Dhami शाहाबाद पहुंचे
IPL में क्यों चर्चा में हैं श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा?
मध्य प्रदेश: मोहन कैबिनेट बैठक आज, चना-मसूर की MSP पर हो सकती चर्चा