योगी के मंत्री का विवादित बयान........देश का नंबर वन आतंकी राहुल गांधी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं नियोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह के हालिया बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। योगी के मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी करार दिया है। इस बयान ने राजनीतिक बयानों की गरमी को और बढ़ा दिया है, खासकर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के विवादित बयान के बाद।
योगी के मंत्री सिंह ने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें इटली से भारत को लूटने के लिए भेजा गया है। साथ ही, उन्होंने केजरीवाल को देश का दूसरा नंबर का आतंकी करार देकर कहा कि वे महाभ्रष्टाचारी हैं। सिंह का बयान राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर चुका है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी राय व्यक्त की, कहा कि आरक्षण उन लोगों को मिलना चाहिए जिनका शोषण हुआ है। इसके साथ ही, वन नेशन वन इलेक्शन (एक राष्ट्र, एक चुनाव) पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इससे देश को आर्थिक लाभ होगा, क्योंकि राज्यों में अलग-अलग चुनाव कराने से भारी खर्च होता है। एक साथ चुनाव होने से इस खर्च में कमी आएगी।
कांग्रेस पर हमला कर मंत्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपनी किताब में कांग्रेस को खत्म करने की सलाह दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब एक परिवार की पार्टी बन गई है, जो गांधी के आदर्शों के विपरीत है।
वक्फ बोर्ड के मामले में भी सिंह ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को 9 लाख एकड़ जमीन दी है, जिसमें पाकिस्तान में भी जमीन शामिल है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही