दंपत्ति की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, सिंदूर ने बढ़ाई मिस्ट्री
झारखंड के लातेहार जिले में एक दंपत्ती की लाश उनके घर से बरामद हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक पति-पत्नी के हाथों में सिंदूर लगा हुआ था, जबकि पति के गले पर भी सिंदूर का लगा पाया गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके बरियातू थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने मृतक दंपति के शव को कब्जे में लिया.
इसके बाद घर के उस कमरे की गहनता से जांच की जहां पर संदिग्ध हालत में दोनों पति-पत्नी का लाश मिली. मृतक दंपति की पहचान लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव के रहने वाले प्रसाधी साव और उनकी पत्नी कुर्मी देवी के रूप में हुई है. मृतक दंपति अपने बेटे से अलग होकर दूसरे घर में रहते थे. इधर मृतक के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों की सुनियोजित हत्या की आशंका व्यक्त की है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सुलझेगी मौत की गुत्थी
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि काले जादू के चक्कर मे दोनों पति-पत्नी की मौत हुई है. चूंकि दोनों के हाथों पर सिंदूर लगा हुआ पाया गया, जबकि पति के गर्दन पर भी सिंदूर लगा हुआ था. फिलहाल बरियातू थाने की पुलिस दंपत्ती की हत्या और आत्महत्या समेत सभी एंगल्स से मामले की जांच कर रही है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझ जाएगी.
गुमला में पत्नी ने कर दी थी पति की हत्या
बता दें कि लातेहार जिले की घटना से पहले गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के बानागुटु बाजार टांड़ गांव में विनोद गोप नामक व्यक्ति की बेरहमी से पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी. विनोद गोप की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी. पति विनोद अपनी पत्नी फूलों देवी की पिटाई किया करता था. इसलिए प्रतिशोध में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी.
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण