इंडिया गठबंधन में सीटों की डील
- महाराष्ट्र की 48 सीटों में से शिवसेना -यूबीटी 19, कांग्रेस 13 और एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है
- प्रकाश अंबेडकर और राजू शेट्टी को 2-2 सीटें मिल सकती हैं, 4 सीटों पर अभी चर्चा जारी
- झारखंड की 14 सीटों में से कांग्रेस 7 और जेएमएम 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की पार्टियों में लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटबारों लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव में 421 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस 2024 में 300 से भी कम सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। लोकसभा चुनाव में बिहार को लेकर गठबंधन में सीटों का बंटवारा काफी हद तक साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, बिहार की 40 सीटों में से जेडीयू और आरजेडी 17-17 सीटों पर लड़ेंगी और कांग्रेस को पांच सीटें मिल सकती हैं। एक सीट लेफ्ट फ्रंट को जा सकती है। राज्यसभा की भी एक 1 सीट कांग्रेस को दी जा सकती है।
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि पार्टी 9 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा, हम लोग पिछली बार 9 सीटों पर चुनाव लड़े थे और मोतिहारी से उपेंद्र कुशवाहा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था. हम लोग चाहते हैं कि पिछली बार जितनी सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा इस बार भी उतनी ही सीटों पर लड़े, ऐसा सभी पार्टियां भी चाहती हैं.
झारखंड में कांग्रेस 7 और जेएमएम 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं. इसके अलावा आरजेडी और वाम मोर्चा को 1-1 सीटें दी जा सकती हैं। अगर जेएमएम कांग्रेस की एक सीट कम करती है तो इसके बदले कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट मिल सकती है।
महाराष्ट्र की 48 सीटों में से शिवसेना- यूबीटी 19, कांग्रेस 13 और एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं, प्रकाश अंबेडकर और राजू शेट्टी को 2-2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं 4 सीटों पर अभी चर्चा जारी है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज