हरियाणा के शहरों में छाया घना स्मॉग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिसार। देश के शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हैं। स्मॉग से आने वाले दिनों में अभी राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विज्ञान विभाग ने 16 नवंबर तक हरियाणा और पंजाब में घने स्मॉग का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। स्मॉग अधिक होने के कारण 100 मीटर भी दृश्यता सड़कों पर नहीं है।
स्माग के कारण दिल्ली और चंडीगढ़ की हवा देश में सबसे ज्यादा खराब रही। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 424 तो चंडीगढ़ का 412 तक पहुंच गया। देश में पिछले चार दिन से स्मॉग काफी अधिक है। इससे वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। साथ ही हादसे भी हो रहे हैं।
स्मॉग के चलते प्रदेश के अधिकतर सभी शहरों का एक्यूआई भी खराब है। लोगों की इस स्मॉग से आंख जल रही है। वीरवार को भी देश के हरियाणा के गुरुग्राम पंचकूला सहित 11 शहरों का एक्यूआई ज्यादा खराब श्रेणी में पहुंच गया। इसमें दो शहरों का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रशासन भी प्रयास कर रहा है।
इन शहरों में स्माग का ऑरेंज व येलो अलर्ट
ओरेंज अलर्ट : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार
यलो अलर्ट : कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी
अभी दो दिन घने स्माग के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों ने अनुसार आने वाले दो दिन तक घना स्माग प्रदेश के जिलों में छा सकता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होगी। विज्ञानियों ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में यह स्माग है और खेत व खुली जगह पर कोहरा छाया हुआ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ