हार से हताश भाजपा विधायक ओम कुमार के बिगड़े बोल
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में नगीना लोकसभा सीट के नतीजों ने भाजपा को गहरी चोट पहुंचा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनका एक भाषण यह तस्दीक करने के लिए काफी है, क्योंकि एक कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें विधायक साफ तौर पर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वोट नहीं तो काम नहीं। यानी जिन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया उनकी वह न तो सुनवाई करेंगे, न ही उनके लिए कोई काम करेंगे। बता दें कि नहटार से विधायक ओम कुमार ने इस बार नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। तीन बार के विधायक रह चुके ओम कुमार को आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर ने करारी हार दी। खुद को दलित चेहरा बताने वाले विधायक ओम कुमार इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि नहटौर में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक के बोल बिगड़ गए। उन्होंने यह तक कह दिया कि जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका काम नहीं होगा। वह शायद यह भूल गए कि वह पूरी विधानसभा के मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधायक ओम कुमार ने कहा कि अब वो बात नहीं रह गई... जो वोट देगा, काम उसका ही करुंगा। वोट नहीं तो काम भी नहीं। जो मेरे समर्थकों का काम नहीं करेगा, सम्मान नहीं देगा, मैं उस अधिकारी को जिले में रहने नहीं दूंगा।
मुस्लिमों पर साधा निशाना
उन्होंने मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए कहा कि हर जाति ने वोट दिया है। सिर्फ एक मजहब के लोगों ने एकजुट होकर एक जगह वोट दिया, सिर्फ इसलिए कि पीएम मोदी और सीएम योगी से गुंडागर्दी करने का उनको लाइसेंस मिल जाए। वो लाइसेंस हम लेने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सभी बिरादरी ने हमें वोट दिया है। हमारे कुछ लोग बहके हुए हैं, हमारी वोटिंग कम हुई, उनकी ज्यादा हुई है। जो उन गुंडों का साथ देगा रहने उसे भी नहीं देंगे, इलाज उनका वैसे ही होगा जैसे गुंडों का हुआ है। ये योगी की सरकार है, गुंडों को माफ नहीं किया जाएगा, तीन पीढ़ी का हिसाब लिया जाएगा।
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी