गर्मियों में इसे खाने से बॉडी रहती है हाइड्रेट
नई दिल्ली। गर्मियों में सब्जियों के लिमिटेड ऑप्शन्स होते हैं, जिनमें से कई सारे तो बच्चों को ही नहीं बड़ों तक को पसंद नहींं होते। हर दूसरे दिन वही भिंडी, बैंगन, बीन्स जैसी सब्जियों से काम चलाना पड़ता है। गर्मियों में स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है वरना आप कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं खासतौर से डिहाइड्रेशन के। आज हम आपको एक ऐसी डिश बताने वाले हैं, जिसका स्वाद तो जबरदस्त है ही, साथ ही इसे खाने से बॉडी हाइड्रेट भी रहेगी। इस डिश का नाम है मेथी-मूली की झोली।
मूली को गर्मियों में खासतौर से अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें लगभग 95% पानी होता है। वहीं मेथी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, ऑयरन जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। मतलब इस सब्जी को खाने से शरीर के लिए जरूरी कई सारे न्यूट्रिशन की पूर्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
मेथी-मूली की झोली की रेसिपी
सामग्री- मूली- 2 मीडियम साइज की कद्दूकस की हुई, मेथी- 1 कप कटी हुई, दही- 1 कप, पानी- 4 कप, बेसन- 2 टेबलस्पून, नमक स्वादानुसार, राई- 1/4 टीस्पून, जीरा- 1/4 टीस्पून, मेथी दाना- 1/4 टीस्पून, साबुत लाल मिर्च- 2, लहसुन- 1 टेबलस्पून कटे हुए, हींग- चुटकीभर, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर, तेल- 2 टेबलस्पून
विधि
- मूली को कद्दूकस कर लें और मेथी को भी भी काट लें।
- पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरे, साबुत लाल मिर्च और मेथी दाने को तड़काएं।
- फिर लहसुन और हींग डालकर थोड़ी देर भूनें।
- फिर इसमें कद्दूकस की मूली और मेथी के पत्ते डालें। साथ ही हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर भी डाल दें।
- एक बाउल में दही डालें और इसमें बेसन डालते हुए अच्छे से इसे फेंट लें। दही वाले मिश्रण को मेथी-मूली वाली सब्जी में मिला दें।
- ढक्कन लगाकर कम से कम 20-25 मिनट पकाएं। अगर झोली गाढ़ी लग रही है, तो इसमें थोड़ा पानी मिला दें।
- तैयार है मेथी-मूली की झोली सर्व करने के लिए।
- इसे आप स्टीम्ड राइस या रोटी किसी के भी साथ का सकते हैं।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज