मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में पूछताछ कर रही ED की टीम
रांची। जमीन घोटाला प्रकरण में ईडी की टीम दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनसे पूछताछ कर रही है। ईडी के पत्र सह नौवें समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते गुरुवार को सीएमओ के कर्मचारी से अपना जवाब ईडी कार्यालय को भिजवाया था।उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उन्हें ईडी का पत्र मिला है, जिसमें उनसे 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए तिथि व समय बताने के लिए कहा गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने ईडी को जवाब दिया है कि वे इस पर विचार कर रहे हैं, बाद में बताएंगे कि उनसे कब व कहां पूछताछ हो सकेगी।
इस बीच मुख्यमंत्री शनिवार की शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।ईडी ने मुख्यमंत्री सोरेन को 10वां समन भेजकर 29 से 31 के बीच पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस वजह से सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।इस बीच ईडी की टीम सोमवार सुबह दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पूछताछ करने के लिए पहुंच गई। इसे लेकर रांची में मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने