झारखंड मनरेगा योजना घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई....
रांची। ईडी की जोनल कार्यालय रांची ने गुरुवार को झारखंड के बहुचर्चित मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता शशि प्रकाश और जय किशोर चौधरी की 22.47 लाख रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियां अस्थाई रूप से जब्त की है।
इस मामले में जब्ती की यह चौथी कार्रवाई है। इस मामले में ईडी ने अब तक स्थाई व अस्थाई रूप से कुल 106.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पूरा मामला झारखंड के खूंटी जिले में 18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले से संबंधित है।
इसमें झारखंड पुलिस में दर्ज 16 प्राथमिकियों के आधार पर ईडी ने ईसीआइआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें पता चला था कि जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा, सहायक इंजीनियर आरके जैन (अब दिवंगत), कार्यकारी अभियंता शशि प्रकाश व जय किशोर चौधरी भी मनरेगा के 18.06 करोड़ रुपये के गबन में शामिल थे।
पहले भी हो चुकी संपत्ति जब्त
ईडी ने छह मई 2022 को पीएमएलए अधिनियम में दर्ज प्रविधानों के तहत सभी इंजीनियरों से संबंधित परिसरों और खूंटी की तत्कालीन उपायुक्त आइएएस पूजा सिंघल से संबंधित परिसरों की तलाशी ली थी। इस छापेमारी में ईडी को तब 19.58 करोड़ रुपये नकदी मिले थे, जिसे ईडी ने जब्त किया था।
इसके अलावा इस मामले में तीन लोगों राम विनोद प्रसाद सिन्हा, पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में राम विनोद प्रसाद सिन्हा, पूजा सिंघल, अभिषेक झा, जय किशोर चौधरी, आर के जैन (मृतक) के खिलाफ तीन चार्जशीट पूर्व में दाखिल की जा चुकी है। शशि प्रकाश व सीए सुमन कुमार के विरुद्ध रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसी बीच यह जब्ती की कार्रवाई हुई है।
गिरफ्तार पूजा सिंघल हैं रिम्स में इलाजरत
मनरेगा घोटाले में मई 2022 में गिरफ्तार तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन ही रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में रहीं। वे न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें इलाज के सिलसिले में रिम्स में भर्ती कराया गया था। तब से वह रिम्स में हीं इलाजरत हैं।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा