इलेक्ट्रीशियन से 11 लाख की ठगी...
रायपुर। सोशल मीडिया पर काम तलाश रहे रायपुर AIIMS के इलेक्ट्रीशियन लिलेश कुमार साहू से 11 लाख की ठगी हुई है। इलेक्ट्रीशियन ने टेलीग्राम ग्रुप में अवीन कंपनी के लिंक को क्लिक किया। लिंक क्लिक करने पर ऑनलाइन ठगों ने उसकी जानकारी पूछी और पार्ट टाइम ऑनलाइन काम देने का झांसा दिया था। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ठगों ने हर दिन रिव्यू देने और टारगेट पूरा करने पर पैसा खाते में आने की बात कही। उनकी बातों में आकर इलेक्ट्रीशियन ने उनके बताए खाते में पैसा जमा कर दिया। पैसा जमा करने के बाद इलेक्ट्रीशियन को आईडी मिली और उसमें उसकी तरफ से जमा अमाउंट दिखने लगा। आईडी के आधार पर उसने काम किया, तो उसकी आईडी से पैसे कट गए। पैसे कटने पर उसने कस्टमर केयर कॉल किया, तो पैसा जमा करने पर पूरा पैसे आने की बात कॉलर ने लिलेश कुमार को बताई। कॉलर और कंपनी के सदस्यों के फोन करने पर लिलेश उनके खाते में डेढ़ महीने तक पैसे जमा करता रहा। जब उससे लगातार पैसे मांगते रहे, तो उसने पैसा वापस करने के लिए कहा। पीड़ित इलेक्ट्रीशियन के पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तो लिलेश को ठगी का एहसास हुआ। पीडित की शिकायत के बाद सरस्वती नगर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि, आरोपियों की पताशाजी की जा रही है। वहीं, ठगों को जानकारी की साइबर सेल के पास भी भेजी गई है। जिस अकाउंट में पैसे मंगवाए गए अकाउंट की डिटेल भी बैंक के जरिए मांगाई जा रही है। पुलिस को बयान देने के दौरान इलेक्ट्रीशियन ने बताया कि ठगों को पैसे देने के लिए उसने अपनी पत्नी के गहने बेचकर 2 लाख 18 हजार, खुद के पास रखे 1 लाख 30 हजार, साले से 1 लाख 54 हजार 120, दोस्त केतन से लगभग 1 लाख, गोविंद से 86 हजार और पुरुषोत्तम से 10 हजार रुपए लेकर ठगों के खाते में डाले थे। ठग अलग-अलग नंबर से फोन कर पैसों की मांग कर रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप