बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग अभियान चलाएगा
प्रतापगढ़ । बकायेदार के खिलाफ बिजली विभाग डिस्कनेक्शन अभियान चलाएगा। बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। एक उपकेंद्रवार यह अभियान चलेगा। जिले में 4 विद्युत पारेषण खंड हैं। सदर, रानीगंज, लालगंज व कुंडा। इसमें 5 लाख 45 हजार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए विभाग शहर से लेकर गांव तक एरियल बंच केबल की लाइन खींच रहा है ताकि लोकल फॉल्ट की समस्या से निजात मिले।
इसके अलावा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए स्मार्ट मीटर भी लगाए जा रहे हैं। शहर में अभियान तेजी चल रहा है ताकि व्यवस्थित ढंग से लोगों को बिजली मिले। वहीं दूसरी तरफ बकायेदारों से भी बिल की वसूली को लेकर अभियान चलाने की तैयारी है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस कनेक्शन पर है। एक बार भी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर रहेगा। अफसरों के अनुसार चारों डिवीजन में एक लाख 16 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इनसे करीब 9 अरब 60 लाख का बकाया है। सरचार्ज माफी योजना के दौरान भी इनकी तरफ से बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई गई लेकिन अब विभाग का फोकस ऐसे बकायेदारों पर है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बकायेदारों की सूची तैयार कर इनके खिलाफ डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जल्द और तेजी लाई जाएगी।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती