डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 20 मिनट में एक ढेर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ और हमले की वारदातें इन दिनों बढ़ गई हैं। सुकमा के बुर्कालंका इलाके में डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली मारा गया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एसपी किरण चौहान ने बताया कि बुरकलांका इलाके में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है।नक्सलियों के साथ पुलिस टीम की आज सुबह शनिवार को सुकमा जिले के बुर्कालंका में मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में जहां एक नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग अभियान किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि शुक्रवार की रात जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली हुई थी। शनिवार की सुबह सुकमा के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बस्तर संभाग में पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चला रहे है। मुठभेड़ के बाद बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग की जा रही है। वही ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में और कई नक्सली भी घायल भी हुए है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान