अमृतसर के इस्लामाबाद थाने के अंदर हुआ विस्फोट, दहशत में आए लोगों
अमृतसर। मंगलवार की तड़के सवा तीन बजे इस्लामाबाद थाने के भीतर धमाका किया गया है। पता चला है कि यह धमाका थाने के भीतर कोई बमनुमा वस्तु फेंककर किया गया है। यह पता नहीं लग सका है कि यह धमाका आईईडी लगाकर किया गया है या फिर ग्रेनेड फेंककर।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल जा रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ विदेश में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया के करीबी गैंगस्टर जीवन फौजी ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर की है। हमले की जांच के लिए सेना की एक टुकड़ी भी थाने में पहुंची है।
बता दें इस्लामाबाद थाने रिहायशी इलाके में है। सुबह सवा तीन बजे सभी लोग गहरी नहीं में होते हैं। धमाका होने के बाद भी लोग नहीं उठे। लेकिन घटना के बाद थाने के भीतर चार पुलिसकर्मी सो रहे थे और वह उठ गए और तुरंत आला अधिकारियों को जानकारी दी।
धमाके के बाद जब आसपास के लोग नीचे हाल जानने पहुंचे, तो थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि किसी तरह का धमाका नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि धमाके के बाद संतरी पोस्ट के साथ सीमेंट की टीन की छत को हल्का सा नुकसान हुआ है। दीवार की चार-पांच ईंटें भी उखड़ गई। थाने के ठीक बिल्कुल सामने घरों के कांच भी चटक गए है।
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार