'सावी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
नई दिल्ली। अनिल कपूर, हर्षवर्धन राणे और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म 'सावी' का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। मई की शुरुआत में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और अब आज 21 मई को इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म 'सावी' में दिव्या खोसला और अनिल कपूर का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। यूजर्स को भी यह काफी पसंद आ रहा ही। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या दिखाया गया है इसके ट्रेलर में।
मजेदार है सावी का ट्रेलर
सावी के ट्रेलर को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। 1 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत दिव्या खोसला से होती हैं। वह एक वीडियो रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप सब यह वीडियो देख रहे हैं, तो आप जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं, लेकिन यह पूरी कहानी नहीं है।
इसके बाद ट्रेलर में देखने को मिलता है कि कैसे सावी (दिव्या) अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहती हैं, लेकिन फिर हर्षवर्धन राणे जो इस फिल्म में उनके पति का किरदार निभा रहे हैं उन्हें पुलिस खून और ड्रग्स के इल्जाम में गिरफ्तार करके देश के सबसे बड़े जेल में बंद कर देती है। सावी यह जानती है कि उसका पति बेगुनाह है। वह उसे बाहर निकालने के लिए लॉकअप तोड़ने का प्लान करती है। अब आगे क्या होगा यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
सावी का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सावी में हर्षवर्धन राणे का प्रदर्शन शानदार रहेगा। दूसरे ने लिखा कि उसने वास्तव में खुद को मात दे दी है। इस ट्रेलर में दिव्या खोसला कमाल की हैं। तीसरे ने लिखा कि इस ट्रेलर में दिव्या खोसला की मौजूदगी काफी दमदार है। यह बिल्कुल पसंद है।
बता दें कि 'सावी ए ब्लडी हाउसवाइफ' इसी महीने 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभिनय देव के निर्देशन में बनी इस मूवी को मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह