जबलपुर की ट्रेनों में जबरन वसूली, आरपीएफ ने तीन लोगों को पकड़ा
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल की ट्रेनों में एक बार फिर किन्नरों की टोलियांं सक्रिय हो गई हैं और यात्रियों से गुंडागर्दी कर वसूली कर रही हैं. ऐसे ही एक मामले में शुक्रवार को जबलपुर में आरपीएफ ने ऐसे ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ लोग यात्रियों से जबरन पैसे मांगकर हंगामा कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही आरपीएफ टीम ने कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षक हरिकेश दुबे, सूर्यनाथ यादव और शत्रुघन सिंह की टीम ने जबलपुर स्टेशन और आउटर पर चेकिंग की। इस दौरान आरपीएफ को देखते ही तीन संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से ट्रेनों में सक्रिय हैं और यात्रियों से जबरन पैसे वसूलते थे। उनकी गतिविधियों से यात्रियों में भय का माहौल बन गया था।
इन स्टेशन क्षेत्रों में ज्यादा घटनाएं
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और इटारसी के बीच सक्रिय रहता है। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए गायब हो जाता है और फिर दोबारा ट्रेनों में सक्रिय हो जाता है। आरपीएफ ने बेलमकोन्डा दिनेश उर्फ बी. नीलीमा (43) निवासी गुंटूर (आंध्रप्रदेश) को पकड़ा है। यह जबलपुर में थाना घमापुर इलाके में बाबा टोला, हनुमानमंदिर के पास रह रही थी। इसके साथ ही दो अन्य किन्नर काली किन्नर (42) और बबली (52) को पकड़ा है। ये दोनों किन्नर इटारसी स्थित नूरानी मस्जिद के पास रहते हैं। तीनों किन्नरों ने अपने गुरु का नाम रेशमा खान बताया है। तीनों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ इन आरोपियों से पूछताछ के बाद अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, पुराने दौर की दिलाई याद
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस