फर्जी कॉल सेंटर का हुआ पर्दाफाश, 37 लोग किए गिरफ्तार
पंजाब।पुलिस ने गत मंगलवार को फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 37 लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि इस फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके काम के हिसाब से 12 से 30 हजार रुपये वेतन पर रखा हुआ था, जबकि खुद किंगपिन करोड़ों रुपये कमा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहाली ही नहीं गुजरात में बैठे किंगपिन ने कई जगह अपने ऐसे फर्जी कॉल सेंटर खोल हुए हैं। मोहाली पुलिस ने अब गुजरात पुलिस से संपर्क किया है और किंगपिन को पकड़ने के लिए एक टीम मोहाली से रवाना भी की गई है। यह एक बड़ा नेक्सस है जो विदेश बैठे लोगों को ठग रहा है।
पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि आरोपियों के हर ऑफिस में 25 से 30 लोगों का स्टॉफ होता है। वहीं, इस फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले पकड़े गए युवक युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वह केवल यहां ट्रेनिंग ले रहे थे। पुलिस का कहना है कि उक्त सभी लोगों को अच्छे से मालूम था कि यह कॉल सेंटर फर्जी है। इस कॉल सेंटर में हर कर्मचारी की प्रोफाइल सेट की हुई थी। यहां काम करने वाले किसी कर्मचारी को (कॉल करने व उसे अटेंड करने) की ड्यूटी दी गई थी। कोई बैंकर्स बनकर बात करता थात तो किसी को बैंक ब्रांच का अधिकारी बनाया गया था और कोई ई-मेल का रिप्लाई करने की ड्यृटी दे रहा था।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम