ईद पर सलमान खान का दीदार करने के लिए बेकाबू हुए फैंस...
नई दिल्ली। ईद और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाता काफी पुराना है। एक तरफ सिनेमाघरों में सलमान की मूवी के जरिए फैंस ईद का जश्न मनाते हैं तो दूसरी तरफ मुंबई में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी तादाद में भाईजान की झलक देखते हैं। लंबे समय से ये सिलसिला चलता आ रहा है कि ईद पर सलमान खान अपने घर की बालकनी में फैंस को दीदार देते हैं।
लेकिन कई बार भीड़ इतनी बढ़ जाती है, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ता है। आज 11 अप्रैल को ईद के मौके पर भी सलमान के घर के बाहर फैंस की भीड़ पर लाठी चार्ज किया गया है।
सलमान के फैंस पर लाठी चार्ज
मुंबई के ब्रांदा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर यूं तो उनके फैंस का जमावड़ा हर रोज लगा रहता है। लेकिन ईद और एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फैंस का तादाद काफी ज्यादा बढ़ जाती है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा की आलम बना हुआ है।
भाईजान की झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब और भीड़ के चलते सलमान खान के घर के बाहर हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं। जिसे देखकर पुलिस को फैंस की भीड़ पर लाठी चार्ज करना पड़ा है और रोड को खाली कराया गया है। इस मौके का लेटेस्ट वीडियो वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
जिसमें पुलिस सलमान खान के फैंस को खदेड़ती हुई नजर आ रही है। ये पहला मौका नहीं है जब सलमान के फैंस पर लाठी चार्ज हुआ है। इससे पहले भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भीड़ हटाने के लिए पुलिस ये तरीका अपना चुकी है।
सलमान खान की नई फिल्म का एलान
बेशक इस बार ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने अपनी नई मूवी की अनाउंसमेंट के साथ फैंस को ईदी दे दी है। इस फिल्म का नाम सिकंदर है, जिसे गजनी फिल्म डायरेक्टर एआर मुर्गदास बना रहे है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल