खाड़ी में अपना परिचालन बढ़ाएगी फर्स्टक्राइ
नई दिल्ली । बच्चों के उत्पाद वाले ब्रांड फर्स्टक्राइ की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्युशंस की सऊदी अरब में अपना परिचालन बढ़ाने पर विचार कर रही है, जहां शिशु देखभाल उत्पादों पर औसत खर्च भारत के मुकाबले करीब 8 गुना है। सॉफ्टबैंक समर्थित फर्म ने दिसंबर में विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) जमा कराया था और वह आईपीओ से मिलने वाले 155 करोड़ रुपये का उपयोग खाड़ी देश में परिचालन के विस्तार पर करेगी, जहां पहले से ही वह अग्रणी कंपनी है। डीआरएचपी के मुताबिक फर्स्टक्राइ की योजना सऊदी में 12 नए स्टोर खोलने पर 73 करोड़ रुपये के निवेश की है। साथ ही वह 2.5 लाख वर्गफुट का गोदाम बनाने पर 83 करोड़ रुपये लगाएगी, जिससे कंपनी को वितरण में मजबूती लाने और वहां ऑफलाइन मौजूदगी में विस्तार करने में मदद मिलेगी। भारत में फर्स्टक्राइ 936 खुदरा स्टोर का परिचालन करती है, जिसे 80 गोदामों और स्टॉकिस्टों से मदद मिलती है। कंपनी बच्चों के उत्पादों के लिए सबसे बड़ा मल्टी चैनल रिटेलिंग प्लेटफॉर्म है। सऊदी अरब में चाइल्डकेयर प्रॉडक्ट्स पर खर्च करीब 60,000 रुपये होता है जबकि भारत में करीब 8,000 रुपये। सऊदी अरब में जन्म की उच्च दर 17.5 प्रति हजार साल 2021 में थी, जो भारत में 16.4 और चीन में 7.5 है। खाड़ी सहयोग परिषद के क्षेत्र में सऊदी अरब सबसे बड़ा चाइल्डकेयर प्रॉडक्ट मार्केट है, जो साल 2022 में अनुमानित तौर पर 49,400 करोड़ रुपये का था। अनुमान है कि यह साल 2027 तक सालाना 4 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर 59 से 63 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। यह बढ़त ई-कॉमर्स के प्रसार में इजाफा, रोजगार की उच्च दर, बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर माता-पिता की बढ़ती जागरूकता और व्यापक विकल्प की उपलब्धता के चलते हुई है।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा