चुनावी महासमर में एडिट और फेक वीडियो की आई बाढ़
सिमरिया (चतरा)। झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज है। नेता जहां मैदान में जनसाभाएं करने में व्यस्त हैं, वहीं उनकी सोशल मीडिया टीम अपने प्रतिद्वंदियों पर वार-पलटवार करने में व्यस्त है। अपने प्रतिद्वंदियों पर हमला करने के चक्कर में सोशल मीडिया पर एडिट और फेक वीडियो की बाढ़ आ गई है।
प्रतिद्वंदी पार्टियां एक-दूसरे के बयान को काट छांटकर पोस्ट कर रहे हैं, ताकि मतदाताओं को भ्रमित कर अपने पक्ष में किया जा सके। कई पार्टी समर्थक पुराने और मिमिक्री किए हुए वीडियो से भी विपक्षियों पर पलटवार कर रहे हैं।
वोटर्स के बीच ज्यादा से ज्यादा रीच बढ़ाने कोशिश
ऐसे फेक वीडियो को जमकर लाइक और शेयर भी किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं के बीच ज्यादा से ज्यादा इसकी रीच बढ़े। इस कार्य के लिए फेक आईडी का सहारा लिया जा रहा है।
इधर, सोशल मीडिया के जरिए पार्टी का प्रचार प्रसार भी तेज है, जिसके लिए के लिए सीधा कॉल सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है। यह साइबर वार फेसबुक, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम में सर्वाधिक देखने को मिल रहा है।
भीषण गर्मी में वोटर्स के बीच पहुंचने का आसान तरीका
दरअसल, चुनाव के इस आयोजन में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधे मतदाताओं तक पहुंचना भारी पड़ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए सबसे सुगम और सस्ते ढंग से मतदाताओं तक पहुंचा जा सकता है, जिसका पार्टी आईटी सेल जमकर फायदा उठा रहा है।
सोशल मीडिया के मंचों पर एडिट और फेक वीडियो इस कदर छाए हुए हैं कि मोबाइल खोलते ही, ऐसी पोस्ट पर नजर पड़ जाती है। इस तरीके का सोशल मीडिया कैंपेन मतदाताओं को भ्रमित करने में कितना सक्षम होता है, यह तो देखने वाली बात होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप