कोयला बनाने वाले डिपो पर वन विभाग छापा
बिलासपुर। वन विभाग की टीम ने लकड़ी से कोयला बनाने वाले डिपो पर छापा मार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में कोयला बरामद किया है, बिलासपुर वन मंडल क्षेत्र के तीन स्थानों पर यह कार्रवाई की गई है सभी कोयले को जप्त कर वन विभाग नियम विरुद्ध संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रहा है.. बिलासपुर डीएफओ सत्यदेव शर्मा के निर्देश पर बिलासपुर एसडीओ प्रशिक्षु आई एफ एस अभिनव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को वन विभाग की टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए कोयला भ_े से अवैध रूप से कोयला और लकडिय़ा बरामद की है.. टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर से लगे ग्राम चिल्हाटी, कुरेली और अमसेना में अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी क्रय एवं संग्रहण कर कोयला भ_ा से कोयला निर्माण किया जा रहा था.. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मंगलवार को तीनों जगहों पर दबिश दी,जहां उन्हें चिल्हाटी में अनुज विश्वास संचालक से 194 बोरी, कुरेली में संचालक विकास अग्रवाल से 51 और अमसेना में संचालक श्रेष्ठ बतरा से 65 बोरी कोयला समेत लकड़ी के जलाऊ चट्टा इसमें प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों को जब्त किया गया.. तीनो जगह से जप्त कोयला एवं लकड़ी की अनुमानित कीमत 5 लाख आकलन किया गया हैँ.. अभिनव कुमार, एसडीओ बिलासपुर वन मण्डल टीम के सदस्यों ने पूछताछ और दस्तावेज दिखाने कहा गया तो किसी ने भी कोयला निर्माण के लिए विधिक अनुमति टीम को नहीं दिखा पाए, अवैध रूप से संग्रहित जलाऊ लकड़ी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों संचलको के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण बनाकर मामले की विवेचना शुरु कर दी है.. एसडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि, जिले में अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी का क्रय कर कोयला निर्माण करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.. ग्राम चिल्हाटी, कुरेली और अमसेना में अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी क्रय एवं संग्रहण कर कोयला भ_ा से कोयला निर्माण किया जा रहा था.. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मंगलवार को तीनों जगहों पर दबिश दी, जहां उन्हें कोयला समेत लकड़ी के जलाऊ चट्टा इसमें प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियो को जब्त किया गया।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल