कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने कहा कि मैं जब युवा था तो कांग्रेस का दामन पकड़ा था और आज 48 साल बाद पार्टी छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरा ये सफर काफी शानदार रहा।बाबा सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने लगभग पांच दशकों तक पार्टी का सदस्य रहने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सत्ता में रहते हुए मंत्री के रूप में काम किया था।एक्स पर एक पोस्ट में सिद्दीकी ने कहा, "मैं एक युवा किशोर के रूप में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।" कांग्रेस पार्टी के लिए सिद्दीकी का जाना बड़ा झटका है, क्योंकि हाल ही में मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि सिद्दीकी के एनसीपी में जाने की चर्चा है।बाबा का यह कदम चुनाव आयोग द्वारा अजीत पवार गुट को असली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के रूप में मान्यता दिए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। सिद्दीकी के बेटे वर्तमान में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस विधायक हैं।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज