सैमसन को श्रीलंका दौरे के लिए शामिल नहीं किये जाने पर भड़के गणेश
मुम्बई । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की उपेक्षा पर नाराजगी जतायी है। गणेश ने कहा है कि सैमसन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिये थी। बीसीसीआई चयनसमिति ने श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टीम में कई नये खिलाड़ियों को शामिल किया है पर सैमसन को जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरु होगा। इसमें तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। वहीं 2 अगस्त से तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।
सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच खेला था जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया। इसके बाद भी उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिलने पर उनके प्रशंसक भी हैरान हैं। सैमसन को एकदिवसीय टीम से बाहर किए जाने को गणेश ने गलत बताया और कहा कि शिवम दुबे को जगह देने के लिए उन्हें बाहर किया गया है।
उन्होंने कहा, एकदिवसीय में सैमसन की जगह शिवम को शामिल करना हैरानी की बात जबकि सैमसन ने इससे पहले खेली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। साथ ही कहा कि हमेशा सैमसन के साथ ही ऐसा क्यों होता है।
वहीं शिवम के अलावा युवा रियान पराग को भी श्रीलंका दौरे के लिए शामिल किया गया है जबकि सैमसन इन दोनो से कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका रिकार्ड भी अधिक बेहतर है। शिवम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में एकदिवसीय प्रारूप में खेला था। अब पांच साल बाद उनकी इस प्रारुप में वापसी हुई है। तब शिवम ने 9 रन बनाए और वह कोई विकेट नहीं ले पाये थे। इसके अलावा पराग भी जिम्बाब्वे दौरे में असफल रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई